पूर्व केबिल ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत
सिर में सटाकर लगी गोली, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट
मेरठ। थाना कोतवाली क्षेत्र के जत्तीवाडा में बीती रात को पूर्व केबिल ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।उनका शव कमरे में गोली लगा मिला। उस समय परिरवार के सदस्य बाहर थे। घर पर आने के बाद पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच पडताल आरंभ कर दी है। शुरूआती तौर पर आत्महत्या का मामला लग रहा है।
जत्तीवाड़ा में बाबा शाहखाकी मोहल्ला निवासी नीलकमल शर्मा उर्फ गुड्डू रहते हैं। नीलकमल शर्मा पूर्व केबिल ऑपरेटर है। 2 साल पहले ही नीलकमल ने केबिल का काम बंद किया था। उसके बाद से कोई काम नहीं कर रहे थे। रविवार को नीलकमल अपने ही घर के कमरे में गोली लगी हालत में लहुलूहान मिले। कमरे में पत्नी, बेटी ने जब उनको ऐसी हालत में देखा तो फौरन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार के लोग इसे हत्या भी कह रहे हैं। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। नीलकमल की मौत हत्या या आत्महत्या क्या है इसका पता अभी नहीं चल सका है। अभी तक पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जिस वक्त घटना हुई नीलकमल घर में अकेले थे। पत्नी वंदना बेटी साक्षी, बेटा सक्षम बाहर गए थे। पत्नी बच्चों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तहसील पर अपने पीहर गई थी। पत्नी, बच्चे घर पहुंचे तो देखा नीलकमल पड़े हुए थे। तुरंत नीलकमल के भाई मुकेश को बताया। भाई मुकेश शर्मा घर आए तो देखा कि नीलकमल गोली लगे पड़े थे। पड़ोसियों और दोस्तों की मदद से उसी हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने डेथ की जानकारी दी।
कमरे में जहां नीलकमल को गोली लगी थी वहां खून बिखरा हुआ था। साथ ही नीलकमल की लाइसेंसी रिवाल्वर और शराब के ग्लास मिले हैं। इसे देखकर माना जा रहा है कि मृतक ने सुसाइड किया है। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं परिवार इसे हत्या बता रहा है। पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
पत्नी बच्चों ने पुलिस को बताया कि नीलकमल का कोई विवाद, रंजिश या लेनदेन का मैटर नहीं था। कहा समझ नहीं आ रहा ये सब कैसे हुआ, किसने किया। बॉडी का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नीलकमल को कनपटी पर सटाकर बिल्कुल ऊपर गोली लगी है।
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि नीलकमल शर्मा के साथ गनशॉट का केस है, सिर में गोली लगी है। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिंक टीम मौके पर जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment