सोनाक्षी ने खरीदा 11 करोड़ में नया घर
- 55 लाख चुकाई स्टैंप ड्यूटी
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई की आलीशान बिल्डिंग में नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस के इस नए आशियाने की कीमत तकरीबन 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सोनाक्षी का यह घर बांद्रा के केसी रोड पास स्थित 81 ऑरियट बिल्डिंग के सबसे ऊपरी फ्लोर पर है।
रियल एस्टेट से जुड़ी वेबसाइट जैपकी के जरिए मिले डॉक्यूमेंट के मुताबिक सोनाक्षी का नया आशियाना 2208.7 वर्ग स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। एक्ट्रेस ने 29 अगस्त को अपने इस नए घर की रजिस्ट्री कराई है। इसके लिए उन्होंने 55 लाख की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार का प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन भी दिया है।
सोनाक्षी के घर से दिखता है समंदर का नजारा
एक्ट्रेस के इस घर में लॉबी, टायलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा सोनाक्षी को बिल्डिंग में 4 कार पार्किंग भी मिली है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक सोनाक्षी के घर में 1,653,67 वर्ग फुट की छत भी है।
एक्ट्रेस के इस नए घर से माहिम बे(माहिम का खाड़ी) और बांद्रा वर्ली सी लिंक का व्यू दिखाई देता है। इससे पहले सोनाक्षी ने मार्च 2020 में बांद्रा में ही अपना पहला अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत तकरीबन 14 करोड़ थी।
सोनाक्षी से पहले एक्टर अर्जुन कपूर ने इस टावर के 19वीं मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदा था, लेकिन उन्होंने इसे मई 2022 में 16 करोड़ रुपए में बेच दिया था। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी इस बिल्डिंग में 14.5 करोड़ रुपए में एक अपार्टमेंट बुक किया था।
बिग बॉस स्टार करण कुंद्रा एक ने भी 2022 में 14 करोड़ रुपए में इसी टावर में अपार्टमेंट खरीदा था।
No comments:
Post a Comment