वृंदावन में बिल्डिंग का छज्जा गिरा, पांच की मौत
चारों तरफ थी चीख पुकार, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूहमथुरा (एजेंसी)।तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल हो गए।
हादसा करीब 5.45 बजे करीब हुआ। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के चलते यहां श्रद्धालुओं का भारी रेला आया हुआ था। शाम को श्रीबांके बिहारी मंदिर को दर्शन के लिए खोला गया। उसके कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया। हादसे ने पल भर में भक्ती भरे माहौल में मातम पसरा दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार सभी लोग श्रीबांके बिहारी के दर्शन के कर मंदिर से महज 10 मिनट पहले ही बाहर निकले थे और दुसायत मोहल्ले के निकासी मार्ग से वापस लौट रहे थे। वहीं, पांच अन्य घायल हैं, इनकी भी हालत गंभीर है।
श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर दूर निकासी मार्ग पर स्थित विष्णु बाग वाला का मकान दशकों पुराना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों आई बाढ़-बारिश के बाद मकान और भी खतरनाक स्थिति में आ गया। मंगलवार शाम को 5.45 बजे इसका छज्जा और छत की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई।

नीचे से गुजर रहीं श्रद्धालु 50 वर्षीय गीता कश्यप पत्नी एसएन कश्यप निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अरविंद कुमार यादव (35) पुत्र बम्बुराहिया कालोनी, कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता (40) पत्नी जितेंद्र गुप्ता जरौली फेस-2, कानपुर नगर, अंजू मुगई (50) पत्नी संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, चंदन राय (30) पुत्र हरेंद्र राय निवासी भगवानपुर, देवरिया की मकान के मलबे के नीचे दब गईं, इनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इनके अलावा 14 वर्षीय खुशीपाल पुत्र मनोज निवासी फरिया, फिरोजाबाद, 30 वर्षीय अनामिका पत्नी राहुल निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अकांक्षा मुगई (25) पुत्री संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, पंकज मारवा (49) पुत्र नरेंद्र कुमार मारवा निवासी अशोका एन्क्लेव, फरीदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। डीएम, एसएसपी अस्पताल पहुंचे। आगरा से देर शाम को एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार भी घटनास्थल का जायजा लिया।

No comments:
Post a Comment