किसानों की पंयायत में रखी नौ सूत्रीय मांगे , एडीएम को सौंपा ज्ञापन 

 किसानों की कमिश्नरी पार्क में पंचायत का आयोजन 

 मेरठ। रविवार को  कमिश्नरी पार्क में आयोजित भारतीय किसान यूनियन मेरठ मंडल की मासिक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत की अध्यक्षता बाबा महकार सिंह दौरालिया व संचालन जीते चौहान युवा मंडल अध्यक्ष ने किया।

 मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में मंडल के किसानों की समस्याओं पर आधारित 9 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम सिटी बिर्जेश कुमार द्वारा मंडल आयुक्त को सौंपा गया जिसमें बताया कि गन्ना शुगर मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान अविलंब किसानों के खातों में पहुंचना चाहिए ताकि किसान अपने तमाम आर्थिक मूल्यों पर आधारित कार्य पूर्ण कर सकें।आवारा पशुओं द्वारा आए दिन सड़कों पर एक्सीडेंट हो रहे हैं व इनकी वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिस कारण किसान बहुत ही परेशान है इसलिए जल्द से जल्द आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए। बढ़ती महंगाई से त्रस्त किसानों का इस वर्ष भी गन्ना मूल्य न बढ़ने के कारण किसानों में काफी रोष है सरकार द्वारा किसानों के साथ धोखा किया गया है, अतः महंगाई को मध्यनजर रखते हुए गन्ना मूल्य बढ़ाकर कम से कम ₹500 प्रति कुंटल किया जाए। सूबे मे भारी बारिश ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं इसलिए किसानों की फसल का तत्काल आंकलन कर शीघ्र व उचित मुआवजा दिलाया जाए ।

 यूपी बोर्ड में भ्रष्ट्राचार चरम पर 

यूपी बोर्ड में जानबूझकर छात्रों के नामों में त्रुटी कर सही करने के नाम पर वसूली के तमाम मामले उजागर हो रहे हैं जिसमे 5 से 25 हजार रूपए तक रिश्वत लेकर काम किए जा रहे हैं, भारतीय किसान यूनियन के दिगम्बर सिंह निवासी नवी नगर बुलंदशहर जब बीएसए ऑफिस पर अपने भांजे निखिल चौधरी की हाईस्कूल मार्कशीट में I के स्थान पर Y करने के 4000 रूपये बाबू ने मांगे है जिसे देने में दिगम्बर सिंह असमर्थ हैं । मंडल आयुक्त से निवेदन है कि इस तरह के पीड़ित छात्र परिवारों को प्रदेश सरकार से रिश्वत देने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराएं या इस भ्रष्टाचार में लिप्त तमाम विभागीय अधिकारियों को तत्काल निलंबित करें ।

अनूपशहर तहसील के खनोदा जटपुरा मार्ग पर नवनिर्मित गंगनहर पुल को जोड़ने के लिए किए गये मिट्टी भराव में मार्ग की मिट्टी डालकर नहर की पटरी के दोनो ओर के मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया है जिसकी लिखित शिकायत एसडीएम अनूपशहर को दिनांक 31/05/2023 को यूनियन के माध्यम से की जा चूकी है पर आज तक इस पर कोई कार्रवाई नही हो पाई है जिससे करीब 700 किसानों को अपने खेतों तक पहुँचने में भारी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। इस समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन इस मुद्दे को लेकर आगामी आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगी ।

 नलकूप के चार साल पहले किए गये आवेदन पर अभी तक विचार नहीं 

 विद्युत विभाग द्वारा टार्गेट करके भारतीय किसान यूनियन के नूर मोहम्मद निवासी अब्दुलापुर मोड़ी जिला हापुड के नलकूप कनेक्शन के 4 साल पहले किए गए आवेदन पर आज तक कनेक्शन नहीं दिया गया है जबकि यूनियन के पदाधिकारिगणों द्वारा अनेको बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से कर चूके हैं । मंडल आयुक्त जी से निवेदन है कि इस प्रकरण की तत्काल जांच कराकर नलकूप कनेक्शन को 4 साल से दबाए रखने वाले सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कराएं और तत्काल नलकूप कनेक्शन के निर्देश जारी करें ।

 अनुसूचित जनजाति के अन्तर्गत आने वाली कोरी जाति के जाति प्रमाणपत्र जो जिला हापुड की सभी तहसीलों में 2019 से बंद हैं,  जिसके कारण कोरी जाति के हजारों लोगों को तमाम स्थानो पर जमा होने वाले दस्तावेजो में जाति प्रमाणपत्र के अभाव में भारी दिक्कते सामने आ रही हैं।तहसील में अधिकारी कोरी जाति को कोली जाति बताकर लोगो को भगा देते हैं जबकि कोली जाति इस क्षेत्र में है ही नही ऐसा लगता है कि किसी षडयंत्र के तहत कोरी जाति को परेशान किया जा रहा है ।ग्राम भगवंत पुर तहसील स्याना के चकरोड नम्बर 363 के 10 साल से अधिक समय से बंद किए जाने से सैकड़ो किसान प्रभावित हैं ।विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार को लेकर मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने  ऐलान किया कि  4 सितंबर को जहांगीराबाद थाने में सैकड़ों किसानों के साथ गिरफ्तारी  देगें ।

 पंचायत में मेरठ मंडल अध्यक्ष युवा जीते चौहान, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह, मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी, विजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, सेवाराम चौहान महासचिव युवा, गुजराल साहब मंडल संगठन मंत्री, सुशील पटेल, महिपाल सिंह, संजय दौरालिया, मान सिंह, लोकेश सिवाच, विनीत सांगवान, हरीश त्यागी, मोनू ढिढाला, राजकुमार करनावल, महबूब सोलाना, प्रशांत सकौती, डॉक्टर विकास, मिन्टू दौरालिया,  सुभाष मलिक, मास्टर जगसोरंन, मास्टर सुभाषचंद्र, अंकित डांगी, अब्दुल रहमान गाँधी,  फैसल खान, लोकेश सिवाच, ठाकुर भावेन्द्र सिसोदिया, आदि उपस्थित रहे ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts