हॉकी मैच में एसडी सदर ने डीएन को 6-0 रौंदा
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में चल रहे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद खेल सप्ताह के दौरान रविवार को हॉकी मैच का आयोजन किया गया। जिसमें एसडी सदर बनाम डीएन कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें एक तरफा मुकाबले में एसडी सदर की टीम ने डीएन कालेज को 6-0 से पराजित किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि महेश प्रसाद दीक्षित एसीएम सिविल लाइंस खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने अतिथि को स्वागत किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह उप क्रीडा अधिकारी, ललित फुटबॉल प्रशिक्षक, गौरव त्यागी एथलीट प्रशिक्षक, एसडी कॉलेज की प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, डीएन कॉलेज के प्रशिक्षक सोनू सिंह ,प्रतियोगिता का संचालन हॉकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार के द्वारा किया गया। ऑफिशल्स की भूमिका में मयंक कौशिक, देव अनुज, विपिन शर्मा , विवेक के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।


No comments:
Post a Comment