लेमफोर्ड  और स्पोर्ट्स एक्स  जीते मैच 

 मेरठ। स्थानीय आई.टी.आई. साकेत के मैदान पर चल रहे 12 वें अरुण सिंह अन्ना मैमोरियल कॉरपोरेट क्रिकेट में रविवार  दो मैच खेले गये। जिसमें लमफोर्ड व स्पोर्टस एक्स ने अपने अपने मैच जीत कर स्थिति को मजबूत किया। 

पहले मैच मे टॉस एसटी.गोल्ड ने जीता और पहले बल्लेबाजी की । एसटी गोल्ड  19.4 ओवरों में 129 रनों पर पूरी टीम आऊट हो गयी। शाहबाज 45, सचिन 22 रन बनाए । सौरभ 4, इमरान खान 3, सचिन यादव ने 2 विकेट लिये। मैदान में उतरी लेमफोर्ड 19.2 ओवरों मे 8 विकेट पर 131 रन बनाये। सुकांत 36, सनी भाटी 26 रन बनाए। पुष्कर 3, गौरव ने 2 विकेट लिये। दूसरे मैच ने टॉस स्पोर्ट्स एक्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। स्पोर्ट्स एक्स ने 20 ओवरों मे 4 विकेट पर 175 रन बनाये।रोहित 108, शोभित त्यागी 30, रन बनाए। विजय, दीपक, अभिषेक को एक एक विकेट मिला। मैदान में उतरी रॉयल किंग्स ने 17.2 ओवरों मे 158 रन बनाकर ओल आऊट हो गयी। मुनेन्द्र राणा 40, दीपक 32, विरेन्द्र नेगी 26 रन बनाए। बिन्नी 3, वरुण और प्रवीण कुमार दो दो विकेट मिले। मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी और शादाब अलवी ने दोनों टीमों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अगले रविवार को दो मैच खेले जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts