ओपी राजभर के प्रदेश सचिव गांजा तस्करी में गिरफ्तार
- सात किलो गांजा बरामद, सुभासपा ने बताया साजिशअम्बेडकर नगर (एजेंसी)।
सुभासपा के प्रदेश सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अशोक यादव के पास से 7 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं, ओमप्रकाश राजभर के करीबी नेता की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है। अंबेडकरनगर के जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें सियासी साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तारी के दौरान यह बात सामने आई कि अशोक यादव सुभासपा के प्रदेश सचिव हैं। इसकी जानकारी होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सुभासपा जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बता दिया। उन्होंने कहा कि अशोक यादव हार्ट के मरीज हैं। वह इलाज करने गए थे। उन्हें फंसाया जा रहा है।
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की के अशोक यादव का सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से काफी करीबी रिश्ता है। सोशल मीडिया पर आए इन दोनों की फोटो एक साथ दिखती रहती है।
अशोक पर मुकदमे की यह पहली कार्रवाई है। पुलिस के अनुसार, सम्मनपुर थाना पुलिस ने अशोक यादव और एक अन्य व्यक्ति कटुई निवासी उमाशंकर राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों के पास से सात किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है।


No comments:
Post a Comment