देश का संविधान खतरे में -ब्रजलाल खाबरी
कांग्रेस की संविधान बचाओं संकल्प सभा मेरठ पहुंची
मेरठ। देश का संविधान खतरे में है।भाजपा सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने में लगी है। संविधान के तहत प्राप्त आरक्षण का अधिकार खत्म होता जा रहा है। 2014 के बाद से तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी। उक्त बाते बुधवार को मेरठ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कही।
प्यारे लाल शर्मा स्मारक के सम्मलेन कक्ष में बालते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि देश का निजीकरण हो रहा है। जिस 15 लाख का वादा 2014 में हुआ था आज 2024 आने वाला है क्या वो पैसे मिले। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान तोड़ने वाली, उखाड़कर दम लेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने में लगी है। संविधान के तहत प्राप्त आरक्षण का अधिकार खत्म होता जा रहा है। 2014 के बाद से तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी। उन्होंने पूछा 2014 से 2024 आने वाला है क्या 15 लाख रुपए मिले। महंगाई से घर घर का बजट बिगड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी सदन में देश के समस्याओं पर बोलते हैं तो उनका माइक म्यूट कर दिया जाता है। इसके बाद राहुल गांधी ने सड़क पर उतरकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर लोगों को जोड़ा। कहा कि यूपी का हाल बुरा है ऐसे में संविधान को बचाने की कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है जिसे बचाने के लिए हम लोग संघर्ष के लिए निकले है। मोदी और आरएसएस की साजिश को कांग्रेस बेनकाब करेगी। भारत का संविधान देश को जोड़ने का काम करता है बीजेपी और आरएसएस संविधान खत्म करके तानाशाही राज लागू करना चाहती है। देश को सारे संविधानिक संस्थाओं पर आरएसएस अपनी विचारधारा का कब्जा चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल जी कि आवाज को जब सरकार लगातार दबाने का काम करती रही तब राहुल जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर कि पदयात्रा कर भाजपा कि नींद उड़ा देते हैं। 2024 मे संविधान व देश को बचाने का संकल्प लेना होगा। आगे कहा कि यूपी के हर जिले में 100 कार्यकर्ता कि एक टीम बनाई जायेगी जो महीने मे बीस दिन का समय देश के लिए देंगे।अब समय आ गया है एक और इंडिया के लिए खड़ा होना होगा। अब लड़ाई इंडिया बनाम एन. डी. ए. होगा। देश मे 2024 मे मोहब्बत कि दुकान देश मे खुलेगी।
प्रदीप नरवाल ने कहा कि बीजेपी की हर साजिश को कांग्रेस बेनकाब करेगी भारत का संविधान देश को जोड़ने का काम करता है बीजेपी और आरएसएस संविधान खत्म करके तानाशाही राज लागू करना चाहती है। देश को सारे संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस अपनी विचारधारा का कब्जा चाहती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी भी हाल पर संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में कहीं मणिपुर, कहीं मेवात जल रहा है। खड़गे जी के पीछे पूरे देश का दलित, पिछड़ा व मुस्लिम उनके साथ खड़ा है।
प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी अंग्रेजो की नीति पर चल रही है फूट डालो राज करो उन्हें पता है देश का संविधान जब तक है तब तक हम देश को हम तोड़ नहीं सकते इसी लिए संविधान पर हमला किया जा रहा है। भाजपा सारे सरकारी संस्थान बेच का आरक्षण समाप्त करने का काम कर रही। भाजपा राम राज की बात करती है मणिपुर में देश की बेटियों के साथ जो हो रहा है, लेकिन मोदी जी सुप्रीम कोर्ट कि टिप्पणी के बाद भी चुप साधे हुये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मजहब के नाम पर नफरत का माहौल तैयार कर रही है और लोगों को आपस में लड़ा रही है। हमें अपनी समझदारी से इसका मुकाबला करना होगा। आगे कहा कि भाजपा देश को बांट रही है, संविधान को उखाड़ने वाली भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा संविधान को तोड़ने का काम कर रही है। प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ही देश को संविधान के रास्ते पर ले जा सकते हैं।
कांग्रेस नेता पंडित प्रवीण वसिष्ठ ने प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,पश्चिम अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्धिकी को चांदी का मुकट पहनाकर स्वागत किया। आम आदमी पार्टी से मेरठ दक्षिण के चुनाव लडे ओमदत्त त्यागी बीएसपी जिला प्रभारी रहे पियूष गौतम बीएसपी विधानसभा सचिव वीरेंद्र जाटव पारदीप रजपुरा राजा जाटव के साथ सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन कराई।
अवनीश काजला ने बताया, इस सभा में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नवाल, प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी सहित अन्य नेता आएंगे। मेरठ और पश्चिमी यूपी के आसपास के जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युनुस चौधरी, मिथुन त्यागी, अभिषेक गोयल, राकेश शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,सलीम खान, रंजन शर्मा, महेंद्र शर्मा,चमन सिंह जाटव, धूम सिंह गुर्जर, यूसुफ कुरैशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने दिया। संचालन प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा और प्रदेश सचिव नसीम खान का एवं महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी का रहा।
No comments:
Post a Comment