रोमांटिक डेट पर मलाइका-अर्जुन, ब्रेकअप की खबरों को किया खारिज
मुंबई। बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर छाए हुए हैं। अर्जुन और मलाइका को लेकर गॉसिप्स थे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही थी, मगर अब दोनों की पब्लिक अपीरियंस ने साफ कर दिया है कि ये सब फालतू की बात है। वह दोनों अभी भी साथ हैं और सब सही है।
अर्जुन और मलाइका साथ साथ में स्पॉट नजर आए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंच पर निकले। दोनों ने साथ में लंच किया और जब वह बाहर आए तो पपाराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान दोनों ने कुछ कहा नहीं और सीधे गाड़ी में बैठकर चले गए।
दोनों को यूं साथ साथ देखकर फैंस भी कमेंट बॉक्स में रिएक्ट करने लगे। कुछ ने कहा कि थैंक गॉड दोनों साथ है और इनका ब्रेकअप नहीं हुआ। वहीं एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा के व्हाइट कलर के आउटफिट की तारीफ की। मालूम हो, एक दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर कमेंट करके इस बात का इशारा दिया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। वहीं मलाइका को लेकर ये कहा जा रहा था कि उन्होंने अर्जुन की बहनों खुशी, जान्हवी और अंशुला कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
No comments:
Post a Comment