किसानों की सुविधा के लिए हैलो किसान कंट्रोल रूम स्थापित 


मेरठ
। किसानों की सुविधा हेतु खंड के मुख्यालय पर स्थित तारघर में स्थापित किया गया हैलो किसान कंट्रोल रूम-अधिशासी अभियंता मेरठ खंड गंगा नहर में स्थापित किया गया है। 

अधिशासी अभियंता मेरठ खंड गंगा नहर मेरठ ने बताया क  मंत्री जल शक्ति विभाग उप्र लखनऊ के निर्देशो के अनुपालन में अधिशासी अभियंता मेरठ खंड गंगा नहर मेरठ के कार्यक्षेत्र में आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर/मेरठ/गाजियाबाद के अंतर्गत आने वाले सभी किसानो की सुविधा के लिए खंड के मुख्यालय पर स्थित तारघर में हैलो किसान कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है जिसमें सुविधा हेतु 0121-2663598 दूरभाष स्थापित है। जिस पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होने क्षेत्र के किसानो से अनुरोध किया है कि नहरो में पानी स्वीकृत कुलाबो में चलाये एवं निर्धारित औसरो के अनुसार ही सिंचाई करें। नहरो में कटिंग, फर्जी कुलाबे लगाना एवं अन्य बन्धा लगाना समेत अन्य कोई असंवैधानिक कार्य न करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts