कैंट बोर्ड ने सदर व भूसा मंडी सहित आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों पर चलाया हथोड़ा
मेरठ। छावनी परिषद द्वारा वार्ड नंबर 4 नया बाजार मैन रोड पर अतिक्रमण कर बनाये जा रहे अवैध निर्माण को हथौड़ा गैंग ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा छावनी क्षेत्र में चल रहे आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों पर कैंट बोर्ड का हथौड़ा चला, साथ ही अवैध निर्माण कर्ताओं को चेतावनी दी गई हैकि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कैंट बोर्ड की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कर्ताओं में खलबली मच गई है।
यह कार्रवाई सीईओ ज्योति कुमार के निर्देश पर के जेई अवधेश यादव के नेतृत्व में हथोड़ा गैंग टीम के एक दर्जन कर्मचारियों द्वारा सदर भूसा मंडी बंगला नंबर 240 एवं शांति फार्म हाउस 201-199 सहित आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड ने जमकर हथौड़ा चलाया ।बताया जा रहा है इस कार्रवाई के दौरान कुछ अवैध निर्माण कर्ताओं ने हल्का विरोध करने की नाकाम कोशिश की। कैंट बोर्ड की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कर्ताओं में खलबली व दहशत का माहौल है। केंट बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि छावनी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार ने बताया इन अवैध निर्माण कर्ताओं के विरुद्ध छावनी एक्ट के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment