महिला प्रकोष्ठ को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ सशक्त बनाया जाएगा -मनीषा अहलावत
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यालय में किया जोरदार स्वागत
मेरठ। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनीष अहलावत का भव्य स्वागत किया गया। मनीषा अहलावत ने अपने संबोधन में महिला प्रकोष्ठ को पुनर्जीवित करने के लिए और उसे और सशक्त बनाने के लिए कहा नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनीषा अहलावत ने कहा कि हमें हर बुथ पर अपनी महिला संगठन को मजबूत करना है और हर बूथ पर महिला को तैयार करना है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इससे पहले उनका भव्य स्वागत किया गया जिसमें गुलदस्ता और फूल भेंट किए गए वहीं पर जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ द्वारा बताया गया कि गांव में 16 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरठ में आएंगे ।जहां से भाईचारा सम्मेलन शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमार सांगवान, मुकेश जैन, राजेंद्र जानी, पूर्व विधायक विनोद हरित, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह, नरेंद्र खजूरी, आगरा से जिला अध्यक्ष अनीता चाहर, मेरठ जिला अध्यक्ष सर्वेश पुंडीर , प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सिरोही, रोहित जाखड़, चांदवीर दौराला, राजू तेवतिया, प्रतीक जैन, दीपक तोमर खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, संजय पनवाड़ी,प्रताप लोहिया , भूरा चिंदोरी, उषा देवी कृष्णा देवी वर्षा वासवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment