कुबेर इंटर कॉलेज में खेल कुद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित

डिबाई।नगर में  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नगर में प्रथम बार एक खेल कूद प्रतियोगिता का अयोजन किया और उसी के साथ दौड़, पंजे की प्रतियोगिता और ऊंची व लंबी कूद की प्रतियोगिताएं कराईं। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल ने फिता काटकर उद्घाटन किया और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ । अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद पूर्व पदाधिकारी वीर सिंह प्रधान रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ सुबोध ने किया।आयोजन जिला बलो उपासना प्रमुख जितेंद्र राज,सत्यवीर सिंह, आजाद नगर संयोजक बजरंग दल द्वारा किया गया। जिसमें व्यस्थापक की  भूमिका भू प्रकाश बजाज जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख की रही।जिसमें दौड़ में प्रथम स्थान पर आरपी सिंह, मोहित लोधी डिरोरा दितीय चिंटू और लवलेश कुमार और तृतीय में शिवठाकुर और रोहित उमरारा और पंजे में नरौरा के केशव पाठक संदीप शर्मा और तपिश अव्वल रहे। जिनको पंखे, पानी के कैम्पर और अन्य चीज देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान जितिन साहनी,डॉ नरेंद्र कुमार,गिरीश एडवोकेट,भुवनेश मथुरिया,अर्जुन लोधी दानपुर,योगेश वर्मा प्रखंड संयोजक,रविंद्र लोधी,शोर्य बंसल,जितेंद्र आर्य, टीटू पण्डित सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts