डीएवी, लोहिया नगर बना वृक्षारोपण अभियान में जागरुक सहयोगी 

मेरठ।डी.ए.वी. स्कूल, लोहिया नगर, मेरठ में गुरूवार को  'वृक्षारोपण अभियान' के लिए विद्यार्थियों को जागरुक करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता के रूप में  हिमांशु गोयल  प्रांत सहप्रमुख जनसंवाद विभाग, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, मेरठ प्रांत तथा  पवन त्यागी, संयोजक मेरठ महानगर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उपस्थित थे।

डॉ. अल्पना शर्मा, रीजनल डायरेक्टर, डीएवी स्कूल्स यू. पी. जोन, अपर्णा जैन, कार्यवाहक प्राचार्या, डीएवी स्कूल मेरठ, बिंदिया माखीजा, प्राचार्या डीएवी स्कूल, लोहिया नगर मेरठ तथा डॉ. विनीत त्यागी ने विशिष्ट अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें सकारात्मक उर्जा की परिचायक नई पौध तथा स्मृति चिह्न भेंट की।


 हिमांशु गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण आज के परिवेश के लिए अति आवश्यक है। दिन प्रतिदिन वृक्षों की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में आवश्यक है कि हम अपने कर्तव्यों को समझने का प्रयास करें तथा तटस्थ भाव से प्रकृति के प्रहरी बनने का संकल्प लें। प्लास्टिक के प्रयोग को बंद कर अपना योगदान प्रदान करें। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आने वाले कल की संभावनाओं को लेकर सचेत किया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। पवन त्यागी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी सूचनाएं प्रेक्षित करते हुए उन्हें पर्यावरण विभाग द्वारा होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। पर्यावरण संबंधी ऑनलाइन प्रतियोगिता की सूचना प्रदान करते हुए नई जानकारियां प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उन्हें शपथ दिलाई कि वे पर्यावरण सुरक्षा हेतु हर संभव प्रयत्न करेंगे।

पर्यावरण सुरक्षा हेतु विद्यार्थियों को सजग प्रहरी बनाने के लिए विभाग द्वारा 500 पौधे विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। डॉ. विनीत त्यागी ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक धरोहरों से अवगत कराया। श्रीमती अपर्णा जैन ने डीएवी के विद्यार्थियों का पथ प्रदर्शन करने हेतु अतिथियों का आभार व्यक्त किया।डॉ. अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रकृति के लिए सकारात्मक सोच रखने तथा प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया तथा डीएवी को वृक्षारोपण अभियान का सहचर बनाने के लिए गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts