एमडीए का ध्वस्तीकरण अभियान जारी, चार स्थानों चलाया गया अभियान
मेरठ। अवैध कालोनियों को बना कर लोगों की मेहनत की कमाई डकारने वाले अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों का निर्माण करने वालों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण का अभियान ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। शुक्रवार को भी मेडा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चला कर अधैव निर्माणों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
थाना भावनपुर क्षेत्रान्तर्गत सिराज अली द्वारा खसरा संख्या-34, ग्राम इस्लामाबाद छिलौरा मेरठ पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 8000.00 वर्ग गज में अवैध कालोनी विकसित किये जाने हेतु सडक व अवैध बाउंड्रीवाल का विकास कार्य किये जाने के पर एमडीएम की टीम ने सड़कें, डीपीसी, बाउंड्रीवाल व साईट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया। विरेन्द्र सिंह व सलीम द्वारा गंगा वाटिका के पीछे ग्राम इस्लामाबाद छिलौरा पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 12 बीघे के क्षेत्रफल पर अवैध कालोनी विकसित किये का प्रयास किया जा रहा था जिसे अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, खण्डजे एवं नालियों को ध्वस्त कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम इस्लामाबाद छिलौरा के पास एक अन्य अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया है। शकुन्तला देवी पत्नी यशपाल धामा द्वारा भूखण्ड सख्या एम-12 गंगानगर मेरठ पर स्वीकृत मानचित्र संख्या - एमडीए / बीपी / 22-23 / 0302 के विपरीत लगभग 300.00 वर्ग मी० के क्षेत्रफल पर निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे टीम ने सील कर दिया।
पल्लवपुरम क्षेत्रान्तर्गत मे विकासकर्ता अवधेश पाल समर पाल द्वारा खसरा संख्या-29 आदि ललसाना लावड़ रोड, पर प्राधिकरण से बिना तलपट मानचित्र / ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 15 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी के विकास हेतु सडक मिटटी भराई का कार्य किया जा रहा था ,निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
ध्वसीकरण का अभियान पल्लवपुरम में भी चलाया गया। राजीव त्यागी द्वारा खसरा संख्या-24 व 36 आदि ग्राम पल्हैड़ा ललसाना सोफीपुर लावड़ रोड, मेरठ पर प्राधिकरण से बिना तलपट मानचित्र / ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा भूमि पर 10 बाउंड्रीवाल का निर्माण एवं सडक प मिट्टी भराई का कार्य पूर्व में किया गया था। वर्तमान में सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है जिस पर टीम ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पल्लवपुरम में शील कुंज रोड बाग के सामने एल एण्ड टी के बराबर मे निकट लावड़ रोड, पर प्राधिकरण से बिना तलपट मानचित्र / ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 6000 वर्ग मी० भूमि मे साईट ऑफिस बनाकर सड़क का निर्माण कर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है, निर्माणकर्ता द्वारा पुनः निर्माण किये जाने पर निर्माण का ध्वस्त किया गया।उपरोक्त कार्यवाही के समय प्रवर्तन खण्ड के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन, उप- प्रभारी प्रवर्तन, प्रवर्तन स्टाफ एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहें ।



No comments:
Post a Comment