ज्ञानवापी  पहले शिवालय था और इसको तोड़ कर मस्जिद बनाई- उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज

मेरठ में बोले विदेशों में सनातन धर्म को मानने वालों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि 

  मेरठ। इंग्लैंड से भारत पहुचे हरिद्वार जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मुसलमानों को आये 1400 सो साल हुए है लेकिन सनातन पहले से है और विदेशों में भी सनातन धर्म के मानने वालों में वृद्धि हो रही है ओर विदेशो में भी सनातन धर्म को मना जा रहा है

इंग्लैंड से भारत आये महामंडलेश्वर का दिल्ली एरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ जिसके बाद मेरठ पहुँचे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती  महाराज ने कहा कि मेरठ एक ऐसी पवित्र जगह है जो कि सभी धार्मिक स्थानों के बीच में है और जो भी धार्मिक स्थानों पर जाता है उसको मेरठ से ही होकर गुजरना पड़ता है।

ज्ञानवापी मामले पर महामंडलेश्वर ने कहा कि ज्ञानव्यापी  पहले शिवालय था और इसको तोड़ कर मस्जिद बनाई । उन्होंने ये भी कहा है कि इस शिवालय को लेकर हिन्दू अपना पक्ष रखता है और मुस्लिम अपना पक्ष रख रहे है बेहतर ये है कि इस मामले में दोनों पक्षों को चुप रह कर न्यायालय के आदेश को मानना चाहिये और बेहतर है कि मुस्लिम पक्ष को इस मामले में शांन्ति से सोचकर ज्ञानव्यापी को वापस शिवालय की स्थापना में सहयोग करना चाहिये । 

उन्होंने इस्लाम को लेकर कहा है कि इस्लाम धर्म को 1400 सौ साल आये हुए है। और सनातन धर्म उससे पहले से ही फैला हुआ है महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि इस का साक्ष्य यह है कि मुस्लिम इस बात को जानते हैं क्योंकि हिंदुस्तान में जो भी मुस्लिम है वो पहले सनातन धर्म के मानने वाले थे जब यहा मुगलों का शासन हुआ और जो लोग मंदिरों को लूटपाट करने आते थे उन लोगों ने इन लोगों को तलवार की नोक पर डरा कर धर्म परिवर्तन कराया था। और अगर देश के मुसलमानों की बात करें तो वास्तव में ये भी सनातन के मानने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि ये अल्पसंख्यक कहलाते है जबकि इनकी संख्या के हिसाब से ये बहुसंख्यक हो रहे है । तो उनको अब बराबरी का दर्जा मिलना चाहये। महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन धर्म के साथ हमेशा से ही धोखा हुआ है सनातनियों को बहुसंख्यक होने के कारण कोई सुविधाएं नहीं है जब कि अल्पसंख्यक लोगों को सारी सुविधाये मुहैय्या कराई जाती है। 

सीमा हैदर को लेकर महामंडलेश्वर ने अपनी दोनों बातें रखते हुए कहा कि सीमा हैदर प्यार के लिये इतनी दूर से अपने बच्चों को लेकर हिंदुस्तान आई है ये कैसा प्यार है असल में पाकिस्तान में जो सुविधाओं से वंचित है वो लोग किसी ना किसी बहाने हिंदुस्तान में आना चाहते है। पाकिस्तान को लेकर महामंडलेश्वर ने कहा कि पाकिस्तान में वहां का मुस्लिम वहां की सुविधाओं को लेकर खुश नहीं है वो लोग हिंदुस्तान में किसी ना किसी बहाने से घुसकर यहां रहना चाहते है,अगर हम घुसपैठियों की बात करे तो बंगलादेशी,ओर रोहनिया के लोग आज देश मे घुसपैठ कर चुके है और हिंदुस्तान में पनाह लिए है जो कि गलत तरीके से ये लोग पाकिस्तान,नेपाल ओर बंगलादेश के रास्ते बॉर्डर से घुसपैठ करते है। सीमा हैदर का पाकिस्तान से नेपाल और नेपाल से भारत आना भी संदेह का विषय है । महामंडलेश्वर  महाराज ने फिल्मों को लेकर कहा कि  फिल्मों में देवताओं को कलाकार इस तरह दर्शा रहे है मानों कलाकार ही सबकुछ है। धर्म की अगर बात करें तो जिन फिल्मों में भगवान को गलत तरीके से दर्शाया जा रहा है उससे गलत संदेश युवाओं तक जाता है हाल ही में एक फ़िल्म रिलीज़ की गई थी जिसमे पुरषोत्तम श्री राम के चरित्र से लेकर रावण जो कि एक ब्रह्मंड थे उनको एक राक्षस के रूप में दर्शाया गया और उनकी सवारी एक चिमगादड़ को दिखलाया गया है और रावण की सवारी चिमगादड़ को मास के टुकड़े खिलाते हुए दिखलाया गया है जब कि रावण खुद एक ब्राह्ममण थे जिसकी हमने निंदा की थी और विरोध भी किया था और लिखा भी था  कि इस तरह से जो फिल्मों में दृश्य दिखाइये जा रहे है उनसे सनातन धर्म पर कितना बड़ा प्रहार किया जा रहा है महामंडलेश्वर ने बताया कि इस तरह की फिल्मों की फंडिंग सारी बाहर के देशों से होती है जैसे दुबई ओर भी इस्लामिक देशों से मोटी फंडिंग होती है जिनके बदले सनातन धर्म को इस तरह दिखाया जा रहा है। 

          वही पत्रकार के एक सवाल पर 2024 के चुनावों पर महामंडलेश्वर महाराज ने कहा कि ये साधु संतों का विषय नहीं है साधु संत धर्म से जुड़ा होता है राजनीति का विषय पार्टियों का है और ये राजनीति की बातें राजनेताओं से ही अच्छी लगती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts