भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी की लिस्ट
मेरठ। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव सहित कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।
मेरठ से पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ शहर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक रहे हैं। 2014 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी में भी अहम पद पर रहे हैं। ब्राह्मण चेहरा होने के नाते पिछले दिनों से डॉ. लक्ष्मीकांत का नाम मंत्रिमंडल विस्तार में चल रहा था। माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार के समय भाजपा डॉ. लक्ष्मीकांत को मंत्रिमंडल में स्थान दे सकती है। डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। मोहनपुरी स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
No comments:
Post a Comment