भारतीय मतदाता संघ ने किया पुस्तक का विमाेचन 

 दिल्ली-हाइवे पर संगठन विस्तार व सम्मान समारोह का आयोजन 

  मेरठ।  राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में स्वाद गांव का बम्बू ढाबा दिल्ली देहरादून हाईवे दांतल जटौली मोड़ कंकरखेड़ा मेरठ पर संगठन का विस्तार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में प्रजापति समाज की पुस्तक का विमोचन किया गया। 



 कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में भारतीय मतदाता संघ रहा। जिसमें क्षेत्र के पांच सौ लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विशेष रूप से भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने प्रजापति समाज की और से मंच का संचालन किया। मंचाशीन क्षेत्रमंत्री भाजपा इंद्रपाल बजरंगी , पार्षद पति सतीश प्रजापति, अनिल दबथुवा, देवेन्द्र प्रजापति,डॉक्टरलक्ष्मण प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति, सत्यपाल आर्य,अमित प्रजापति, हीरालाल प्रजापति आदि वक्ताओं ने प्रजापति समाज को जागृत करने के लिए शिक्षित, संगठित और सर्घष करने की अपील की।  डाक्टर लक्ष्मण सिंह ने  राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ में कई लोगों को नवीन दायित्व दिये ।भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा मैं हमेशा दक्ष प्रजापति वंशजों के लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं दोनों संगठनों के अध्यक्षों ने नितिन शर्मा के साथ बीस पदाधिकारियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दक्ष प्रजापति वंशज पुस्तक का विमोचन किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts