आठ घंटे में पुलिस ने किशोर को किया बरामद
पैसे खर्च होने पर खुद की किया था अपहरण होने का नाटक
मेरठ। थाना टीपी नगर थाना पुलिस ने आठ घंटे के बाद लापता हुए किशोर का सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता ने लापता किशोर के परिजनों ने मोबाइल पर मैसेज कर दस लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने टीम बना कर केवल 8 घंटे में किशोर को बरामद कर लिया।
मलियाना निवासी पिंटू का 16 वर्षीय बेटा आर्यन केनरा बैंक में दो हजार रुपए जमा करने के लिए गया था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आर्यन वापस नहीं लौटा और आर्यन के नंबर से उनके फोन पर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मैसेज आया। मैसेज करने वाले अपहरणकर्ता खुद को हरियाणा का बता रहे हैं। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान थाना प्रभारी संत शरण ने तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम करते हुए एक टीम का गठन कर सर्विलांस की मदद ली।
थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सर्विलांस द्वारा मिली लोकेशन पर छापेमारी कर किशोर आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया। थाने लाकर आर्यन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह घर से मिले दो हजार रुपए लेकर बैंक में जमा करने के लिए गया था। लेकिन रुपए उससे रास्ते में उठ गए, इसी के चलते वह खुद ही अपने पैतृक गांव फलावदा पहुंच गया था। अपने ही मोबाइल से खुद मैसेज टाइप कर परिवार वालों को भेज दिया था। टीपी नगर पुलिस ने किशोर को केवल 8 घंटे में बरामद कर लिया।


No comments:
Post a Comment