लाल से भी ज्यादा फायदेमंद होता है इस रंग का तरबूज, सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं दूर, जानिए

मेरठ। लाल तरबूज का सेवन तो आप करते ही होंगें, लेकिन क्या आपको पता है कि पीले तरबूज भी सेहत के लिए बेहतरीन होता है आजकल बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ रही है।  इसलिए जानिए पीले तरबूज के रोजाना सेवन से होने वाले इन स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

लाल तरबूज की तरह ही पीला तरबूज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, ये आपको लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है, वहीं इसके सेवन से सेहत को कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पीला तरबूज का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसलिए जानिए इसके रोजाना सेवन से होने वाले इन स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

 पीले तरबूज की खेती कहां होती है

भारत में पीले तरबूज की बात करें तो इसकी खेती महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में होती है, वहीं हजारों साल पहले पीले तरबूज की खेती सबसे पहले अफ्रीका में हुई थी, और इस पीले तरबूज को सिट्रुलस लैनाटस के नाम से भी जाना जाता है। अब इसकी खेती वेस्ट यूपी के जिल मेरठ ,बिजनौर , मुजफ्फर नगर जिले में की जा रही है। इसके अतिरिक्त इसकी खेती राजस्थान में की जा रही है। 

लाल तरबूज और पीले तरबूज के स्वाद में क्या होता है

लाल तरबूज की तरह ही पीला तरबूज भी होता है, इन दोनों का स्वाद भी लगभग सेम होता है, लेकिन लाल तरबूज के मुकाबले पीला तरबूज अधिक मीठा होता है।पीले तरबूज की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके सेवन से ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रण में रहता है, वहीं ये शरीर में मैग्नीशियम, फ़ास्फ़रोस के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका आपको रोजाना करना चाहिए।

वेट को करता है कंट्रोल और इम्युनिटी के लिए होता है अच्छा

पीला तरबूज का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके सेवन से वेट काफी हद तक नियंत्रण में रहता है, वहीं पीले तरबूज में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। यदि आप इम्युनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो भी पीला पपीता का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts