टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में बडी कार्रवाई, जेल के  99 अफसर-कर्मियों के ट्रांसफर

 तिहाड जेल के कर्मचारियों व अधिकारियों में मचा हडकंप 

 नयी दिल्ली। दिल्ली की तिहाड जेल में हुए टिल्लू ताजपुरिया मामले में गुरूवार को डीजी जेल ने बडी कार्रवाई करते हुए 99 अफसर-कर्मियों के ट्रांसफर को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफरकर दिए गये । ये तबादले डीजी तिहाड़ संजय बेनीवाल के आदेश पर किये गए हैं। 

जिन लोगों के तबादले हुए हैं उनमें 11 डिप्टी सुपरीटेंडेंट, 12 असिस्टेंट, 15 हेड वार्डन, 56 वार्डन और4 ड्राइवर शामिल हैं। डीजी जेल ने टिल्लू हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए ये कार्रवाई की है और बड़े स्तर पर तिहाड़ जेल में डीजी ने तबादले के आदेश दिये हैं. एक साथ बड़े पैमाने पर हुए तबादले के बाद तिहाड़ जेल में हड़कंप मचा हुआ है। 

 बतादें बीते सप्ताह अल सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टरों के दो गुटों में आपस में भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान आरोपियों ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू के गले, छाती और अन्य जगहों पर वार किए थे।  गंभीर अवस्था में  जेल प्रशासन टिल्लू को अस्पताल ले गया था।  लेकिन वहां उसकी मौत हो गई थी। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में एक शूटऑउट हुआ था। जिसका मास्टरमांइड टिल्लू था। वह तिहाड़ जेल में बंद था। तिहाड़ जेल में घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। वहीं, बाद में जेल प्रशासन ने कुछ पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts