शहर व देहात के लोगों को विवि बताएंगे योग के फायदे
आज से 21 जून तक विवि करेगा योग संबधी कार्यक्रमों का आयोजन
पांच से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां योय में सहयोग
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में एक जून से 21 जून तक योग संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गांव व शहर के करीब दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें महिला व बच्चों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के माध्यम से लोगों को योग के फायदे बताए जाएंगे।
विवि में मीडिया को जानकारी देते हुए कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने बताया कि योग भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग कर रहे हैं। शहर व देहात के क्षेत्रों में योग के फायदे बताने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से मुहिम शुरू की जा रही है। जिसमे सौ से अधिक गांव और 500 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहयोग में रहेंगी। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को भी शांत रखता है। हमारे देश की अधिकतर महिलाएं ग्रहणी हैं।
ऐसे में विश्वविद्यालय की प्राथमिकता योग के फायदों को महिला और बच्चों तक पहुंचाने के होंगे। केवल योग दिवस पर ही योग करना नहीं होता हैं, बल्कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। विश्वविद्यालय की ओर से एक टीम गठित की गई है, जो गांव और शहर में जाकर योग के फायदे लोगों को बताएगी।21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। योग करने के फायदे बताने के लिए विशेषक के साथ मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को अलग-अलग स्थान के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जिनकी देखरेख में योग शिविर लगाए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment