टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड

छह आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिन बढ़ी
दिल्ली (एजेंसी)।
टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने छह आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। छह आरोपियों में योगेश टुंडा, दीपक डबास, राजेश बवाना, रियाज खान, चवन्नी और अता उर रहमान शामिल हैं। अब आरोपियों को सोमवार यानी 15 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली स्थित हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की दो मई की सुबह हत्या कर दी गई थी। जेल में ही बंद बदमाशों ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू पर हमला बोला। हमलावरों ने टिल्लू पर ताबड़तोड़ 92 वार कर उसकी जान ले ली थी।
पूछताछ में हमलावरों ने खुलासा किया था कि गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू के तिहाड़ जेल में आने के बाद ही उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। स्पेशल सेल के रिमांड पर पूछताछ के दौरान टिल्लू की हत्या करने वाले चारों आरोपियों योगेश टुंडा, दीपक तीतर, रियाज खान व राजेश बवाना ने यह खुलासा किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts