समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज

सीबीआई ने 4 राज्यों में 29 ठिकानों पर मारा छापा
मुंबई (एजेंसी)।
सीबीआई  ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि समीर वानखेड़े ने दो साल पहले अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय समीर  मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में अधिकारी थे। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर में 29 ठिकानों पर छापेमारी की।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts