जिला अस्पताल में मनाेरोग विभाग में मनाया गया विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस 

 
मेरठ। प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल चिकित्सालय के मनोरोग विभाग में विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस मनया गया।इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से मनो रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेंद्र द्वारा सभी मरीजो एवं परिजनों को सिज़ोफ्रेनिया बीमारी,इसके लक्षण तथा उपचार की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 डॉ कमलेंद्र ने बताया की असामान्य व्यवहार जैसे अत्यधिक क्रोध व हिंसात्मक व्यवहार,अकारण आस पास के लोगों पर शक करना या उनसे डरना, ऐसा महसूस करना जैसे लोग मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं, या मारना चाहते हैं। कानो में आवाज़ें आना बुदबुदाना, अपने आप में हंसना व अपने आप से बातें करना, स्किज़ोफ्रेनिया के मुख्य लक्ष्य हैं।  ऐसा लक्षण होने पर शीघ्र ही मोनोरोग विशेषज्ञ से संपर्क करे।  कार्यक्रम में डॉ विभा, डॉ विनीता ,मोहित व सुभारती के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान  प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts