नीम के पेडों की गणना के लिए अनोखी प्रतियोगिता 

 मेरठ। पानी को बचाने के लिए प्रयास में जुटी बूंद फाउंडशन ने वन विभाग के साथ मिल कर नीम के पेडों की गणना के लिए एक अनोखी  प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें प्रतिभाग को नीम के पेड के खडे होकर उसकी फाेटाे वन विभाग को देनी है प्रतियोगिता में अब तक  सौ  से अधिक लोग प्रतिभाग कर चुके है। चार हजार नीम के पेडों की गणना की जा चुकी है।  प्रतियोगिता को लोगों की मांग को देखते हुए एक जून तक बढा दिया गया है। 



 बूंद फाउडेंशन के अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया नीम का पेड हमारें समाज में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सामाजिक परम्पराओं में साथ इसका औषधी के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय में नीम के पेडों की संख्या काफी तेजी से कम हो रही है। इसी को देखते हुए वन विभाग के साथ मिलकर एक प्रतियाेगिता करायी जा रही है। जिससे नीम के पेडो की जनपद में पता किया जा सके। उन्होने बताया  के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को नीम के पेड के नीचे खडे होकर वहां की सेल्फी लेकर  गुगल लोकेशन वन विभाग  और बूंद फाउडेशन को भेजनी होगी। उन्होने बताया प्रतियोगिता में काफी रूझान देखने को मिला है। अभी तक प्रतियोिगता में सौ  से अधिक लोग प्रतिभाग कर चुके है। चार हजार से अधिक नीम के पेडों की गणना की जा चुकी है। 

उन्होने बताया प्रतियोगिता में सबसे अधिक नीम के साथ सेल्फी भेजने वाले को 2100 रूपये का ईनाम दियाजाएगा। इसके साथ प्रतियोगिता में  प्रतिभाग करने वालों को सर्टिफिकेट दिए जाएगे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts