कर्नाटक में सरकार बनाने में जुटी कांग्रेस

 जीते विधायकों को बेंगलुरु आने का निर्देश
आज 12 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई

नई दिल्ली (एजेंसी)।
कर्नाटक में कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शुरुआती तीन घंटे की गिनती में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से आगे चल रही है। ऐसे में कांग्रेस ने जीते हुए विधायकों को सीधें बेंगलुरु पहुंचने का निर्देश दिया है।
शुरुआती रुझान में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करने नजर आ रही है। नतीजों से उत्साहित हो कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर पार्टी ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कर्नाटक में जीते हुए विधायकों को सीधे बेंगलुरु पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए बकायदा तीन जगहों पर हेलीकॉप्टर भेंजे गए हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 12 बजे विधायकों की एक मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें सीएम पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा।
कल 12 बजे विधायकों की बैठक
अब तक की काउंटिंग में कर्नाटक में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार विधायकों से एक एक कर फोन पर संपर्क में हैं। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक कल होगी। दूसरी ओर ऑपरेशन लोटस से बचने से लिए कांग्रेस पहले से पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। दूसरी ओर बीजेपी नेता जेडीएस नेतृत्व के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।
बजरंग बली का मुद्दा उल्टा पड़ाः कांग्रेस नेता
नतीजों पर कांग्रेस नेता के रहमान खान ने कहा कि अगला सीएम वही होगा जिसे विधायक चुनेंगे। एमएलए ही तय करेंगे, अगला सीएम कौन होगा। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक नार्थ इंडिया नहीं है। यहां आप कम्युनल कार्ड नहीं खेल सकते। बजरंग बली का मुद्दा उल्टा पड़ गया होगा, कोई इम्पोर्टेंस नहीं दिया। मुस्लिम रिजर्वेशन पर अभी कुछ नहीं बोलूंगा। सुप्रीम कोर्ट के दायरे में है।
कांग्रेस की जीत पर खरगे ने जताई खुशी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत है। सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी प्रत्याशियों को बेंगलुरु बुलाया है।


यह प्रधानमंत्री मोदी की हारः जयराम रमेश
कांग्रेस अध्यक्ष जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव का परिणाम अंतिम रूप ले रहा है, वैसे-वैसे स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस जीत गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हार गए हैं। बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को पीएम और राज्य को उनका 'आशीर्वाद' मिलने को लेकर जनमत संग्रह बना लिया था। इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया है!



राहुल बोले- राज्य में नफरत का बाजार अब बंद
कर्नाटक।
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ। राहुल ने आगे कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।



पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts