कपड़े सुखाते समय तार में करंट उतरने से युवक की मौत

 बीस दिन पहले हुई थी पिता की मौत , परिजनों में मचा कौहराम

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के गंगोल गांव में तार पर कपड़े सुखाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ​​​​​​परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव निवासी रितिक ढालिया पुत्र सत्तू ढालिया ने कुछ दिन पहले ही जुगाड़ करके पंखा लगाया था। बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 20 दिन पहले ही युवक के पिता की मौत हुई थी। युवक की मौत का कारण लोहे के तार में करंट उतरना बताया जा रहा है। मृतक तीन बहनों को अकेला भाई था। परिजनों में कौहराम मचा हुआ है।

दो दिन पहले ही रितिक ने बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने पर पंखा लगाया था। उसने पंखा किसी लोहे के पाइप पर टांगा था। इस पाइप पर लोहे का तार टच हो गया। मंगलवार रात को रितिक इस तार पर गीले कपड़े सुखा रहा था। उसी वक्त तार में करंट उतर आया। करंट लगने से रितिक बुरी तरह चिल्लाया लेकिन जब तक परिजन आकर उसे बचाते उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन पड़ोसियों की मदद से फौरन नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि रितिक के पिता सत्यप्रकाश की 20 दिन पहले ही मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पिता बहुत ज्यादा शराब पीता था। ज्यादा शराब पीकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद रितिक ही पूरे परिवार को संभाल रहा था। तीन बहनों में अकेला भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन के पैर में चोट लगी है। रितिक बीआईटी कॉलेज से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts