एक लाख रूपये की घूस के साथ धरा गया दरोगा
वाराणसी । गुरूवार को एंटी करप्शन की टीम ने वारणसी के एक दरोगा अभिषेक वर्मा को एक लाख रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरोगा मारपीट के मामले में नाम निकालने के मामले में एक लाख रूपये की रिश्वत मांग रहा था। पकडै गये दरोगा के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे से नाम निकालने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत ले रहे जंसा थाने के दरोगा अभिषेक वर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए दरोगा को एंटी करप्शन टीम द्वारा रोहनिया थाने लाया गया, जहां से अब दरोगा को अदालत में पेश किया जाएगा। दरोग के पकडे जाने पर थाने में हडकंप मचा हुआ है।


No comments:
Post a Comment