अधिकारी है या नोट छापने की मशीन , अधिकारी भी हैरान 

प्रति माह 30 हजार की सेलरी पाने वाली महिला इंजीनियर के मिला तीस का टीवी ,फार्म हाऊस व सात करोड की सम्पत्ति

 भाेपाल,एजेंसी । कभी आपने सोचा है कि तीस हजार सलेरी पाने वाला कभी तीस लाख का टीवी खरीद सकता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है। उससे आपकी आंखे खुली की खुली रहे जाएगी। जी हॉ मध्य प्रदेश के लोकायुक्त की टीम द्वारा की गयी छापेमारी में महिला अधिकारी जो कि एक संविदा पर इंजीनियर है। उसके घर से सात करोड रूपये ज्यादा की सम्पत्ति मिली है। इतना ही नहीं उसके घर पर तीस लाख रूपये टीवी भी मिला है। अभी छापेमारी जारी है।  

 गुरूवार को  टीम ने एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (संविदा) में पदस्थ सब इंजीनियर हेमा मीणा के ठिकानों पर छापेमारी की है। अभी तक कार्रवाई के अनुसार, करीब 7 करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी मिली है।हेमा मीणा की सैलरी मात्र 30 हजार रुपए हर महीने है। उसके बाद भी उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। महिला सब इंजीनियर ने ज्यादातर संपत्ति अपने पिता के नाम से खरीदी है। बेटी की नौकरी से पहले पिता की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।छापेमारी के दौरान लोकायुक्त की टीम को महिला सब इंजीनियर के घर से 30 लाख रुपए का टीवी मिला है। इसके अलावा उसके पास एक आलीशान फार्म हाउस भी है। इस फॉर्म हाउस में 70 से 80 गाय मिली हैं। 2020 में हेमा मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी।

छापेमारी में महिला सब इंजीनियर के ठिकाने से लोकायुक्त को कई लग्जरी गाड़ियां मिली हैं। महिला के पास एक बंगला भी मिला है। सूत्रों की मानें तो  महिला अधिकारी अपने बगंले में नौकरों से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी का उपयोग करती थी। नौकरों के अनुसार, महिला खुद को आईपीएस  बताती थी। 30 हजार रुपए की सैलरी पाने वाली महिला के घर में अकूत दौलत देखकर लोकायुक्त की टीम भी हैरान रह गई है।

महिला सब इंजीनियर ने भोपाल के बिलखिरिया में अपने पिता के नाम से करीब 20 हजार वर्ग फीट जमीन खरीद रखी है। इसी जमीन पर आलीशान बंगला बना है। भोपाल के अवाला रायसेन और विदिशा जिले में भी बेनामी दौलत का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, महिला 13 साल से नौकरी कर रही है। वहीं, 2016 में वह एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (संविदा) के पद पर पदस्थ है। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts