बोली अर्चना, संदीप सिंह  की छाती पर बैठकर दलूंगी मूंग 

सीओ आफिंस  ब्रहमपुरी में बयान देने के लिए पहुंची बिगबॉस फेम अभिनेत्री 

 मेरठ। शनिवार को बिगबॉस फेम  अभिनेत्री अर्चना गौतम सीओ ब्रहमपुरी के कार्यालय में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव के खिलाफ बायान देने के  लिए पहुंची। 

 अपनी बयान दर्ज कराने के बाद अर्चना गौतम ने कहा कि वह अपने पिता उनके बिहाप पर परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उसी मामले में उसने अपने बयान दर्ज कराये है। अर्चना ने कहा कि संदीप सिंह एक ऐसा इंसान है। जो महिलाओं के चरित्र ,जाति पर जाता है। उसे महिला व पुरूषों को आदर करना नहीं आता है। ऐसे लोग कांग्रेस का बंटाधार करने में लगे हुए है। अर्चना ने  साफ कहा कि जब तक पार्टी में रहुगी तब तक संदीप जैसे लोगेां की छाती पर बैठकर मूंग दलूगी। उसने कहा वह पार्टी की कार्यकर्ता बनी रहेगी। क्योकि बुरे वक्त में प्रियंका ने उसका साथ दिया है। लेकिन संदीप जैसे लोगों के खिलाफ लडती रहेगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts