स्वर की परेशानी से पीड़ित मरीजों के लिए निशुःल्क कैंप का आयोजन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय स्वर दिवस के अवसर पर कनग ई एन टी सुपर स्पेशलिटी सेंटर में स्वर की परेशानी से पीड़ित मरीजों के लिए निशुःल्क कैंप का आयोजन किया गया है। इस शिविर का संचालन प्रसिद्ध नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर गुप्ता के द्वारा किया गया ।
डॉ अंकुर गुप्ता ने बताया की अंतरराष्ट्रीय स्वर (डब्ल्यूवीडी) एक विश्वव्यापी वार्षिक कार्यक्रम है जो 16 अप्रैल को स्वर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।इसका उद्देश्य सभी लोगों के दैनिक जीवन में स्वर के महत्व को प्रदर्शित करना है। स्वर प्रभावी और स्वास्थ संचार का एक महत्वपूर्ण पहलू है, और जिसे नजरंअदाज नहीं किया जा सकता है। मनुष्य के जीवन में स्वर यानि वाइस् का बड़ा महत्त्व है। स्वर किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का अहम् भाग है। डॉ अंकुर गुप्ता का कहना है की वर्तमान समय में समूची दुनिया में स्वर से सम्बंधित बीमारियाँ और समस्याए बढ़ रही है। लोग स्मोकिंग, चिल्ला कर बोलना, आदि की वजह से अपने आवाज को नुकसान पंहुचा रहे है। स्वर की समस्याओं को अगर समय पर स्क्रीन कर लिया जाए तो इलाज संभव है। इस कैम्प को करने का एक मात्र लक्ष्य सभी लोगो को जागरूक करना और आवाज का ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. जिन लोगो में स्वर से सम्बंधित समस्याए है उनका इलाज सही समय पर हो सके।
इस कैम्प में डॉ अंकुर गुप्ता व डॉ. ख्याति कुशवाहा ने मरीजो को आवाज से सम्बंधित परेशानियों की जानकारियों दी और निशुःल्क मरीजो की आधुनिक मशीनों (Videolaryngoscopy. Stroboscopy) द्वारा जाँच व इलाज किया।
(Conclusion) स्वर एक व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है, भगवान के इस आशीर्वाद की उपेक्षा न करे चिल्लाकर आपनी आवाज का दुरुपयोग न करे।


No comments:
Post a Comment