अमेजन फ्रेश ने की सीजन के मनपसंद मैंगो फिएस्टा की घोषणा
नोएडा। गर्मियों के मौसम का मतलब होता है, फलों के राजा आम का मौसम। ऐसे में इस स्वादिष्ट फल का आनंद लेने के लिए अमेजन फ्रेश के मैंगो फिएस्टा से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है? फिएस्टा देश के विभिन्न क्षेत्रों के बेहतरीन क्वालिटी वाले ताजा आमों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ लेकर आया है। यहां पर आपको इन आमों का बेहतरीन स्वाद शानदार कीमतों के साथ मिलता है।चाहें आप मीठे और रसीले रत्नागिरी अल्फांसो की बात करें, चटपटे और स्वाद से भरपूर बंगनापल्ली, या फिर सदाबहार एवं फाइबर रहित तोतापुरी की, रसदार बादामी आम की, विटामिन से भरपूर सफेदा/बंगानापल्ली आम की, या फिर आप मीठे सिंधुरा (लालबाग) आम के प्रशंसक हों; अमेजन फ्रेश के मैंगो फिएस्टा पर आपको हर तरह के आम का स्वाद मिलेगा। लोकप्रिय किस्मों के अलावा, अमेजन फ्रेश पर ग्राहकों की स्थानीय पसंद का भी ख्याल रखा गया है। यहां पर बेंगलुरू में ग्राहकों को पेड़ा रसम, कलापद और चेरुकुरसम और मुंबई में ग्राहकों के लिए थोथापुरी और सिंधुरा की पेशकश की जा रही है। अमेजन फ्रेश के मैंगो फिएस्टा के साथ, आप आम का स्वाद उसके सभी गुणों के साथ ले सकते हैं। यह आम कार्बाइड मुक्त हैं, सुरक्षित रूप से पके हैं और 4 स्तर के क्वालिटी टेस्ट प्रोसेस से गुजरते हैं और सीधे आपके दरवाजे पर डिलीवर किए जाते हैं। तो, अपने पसंदीदा आम खरीदें और पूरी गर्मियों में उनके स्वाद का आनंद लें। फिएस्टा के दौरान ग्राहक बैंक ऑफर्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट, कैशबैक और रिवार्ड्स सहित विभिन्न फायदों का आनंद ले सकते हैं। बंगलौर, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, अहमदाबाद, मैसूर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, इंदौर और चंडीगढ़ जैसे 50 से अधिक शहरों में रहने वाले ग्राहक बेहतरीन क्वालिटी वाले ताजे आम का आनंद ले सकते हैं। ये आम दो से तीन घंटे के डिलीवरी स्लॉट में डिलीवर किए जाएंगे। यह डिलीवरी सुबह 6 बजे से आधी रात तक उपलब्ध रहेगी।

No comments:
Post a Comment