विश्व मलेरिया दिवस आज, बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एएनएम का संवेदीकरण

 मेरठ, 24 अप्रैल 2023। जिला  मलेरिया अधिकारी की अध्यक्षता में विश्व  मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) के लिए जूम मीटिंग के माध्यम से एएनएम का संवेदीकरण किया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि लोगों को मलेरिया के प्रति कैसे जागरूक करना है।
 जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) सत्य प्रकाश  ने बताया-  विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन हर वर्ष 25 अप्रैल को किया जाता है। यह वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से विश्व स्तर पर आयोजित किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाकर मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों को गति प्रदान करना है। दरअसल मलेरिया सबसे घातक परजीवी बीमारियों में से एक है। इसके लिए प्लाज्मोडियम परजीवी जिम्मेदार है। मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया फैलता है। उन्होंने बताया - डब्ल्यूएचओ की ओर से विश्व मलेरिया दिवस-2023 की थीम शून्य मलेरिया देने का समय  निवेश, नवाचार, क्रियान्वयन रखी गई है।
25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, उससे पहले एएनएम संवेदीकरण कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। डीएमओ ने एएनएम संवेदीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा - मलेरिया के बारे में आशा कार्यकर्ताओं को अवगत कराएं ताकि सामुदायिक स्तर पर मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। दस्तक अभियान (17 से 30 अप्रैल तक) आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी और कोविड रोगियों को चिन्हित कर रही हैं। इस दौरान उन्हें मच्छर जनित परिस्थितियों वाले घरों को भी चिन्हित करना है, साथ ही मच्छर जनित बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में भी बताना है। बीमार होने पर चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही दवा लेने की सलाह दें। उन्होंने इस दौरान संगोष्ठी, शपथ ग्रहण प्रचार प्रसार का आयोजन किया जाएगा।

मच्छर जनित परिस्थितियों से कैसे बचें
- घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें।
- एसी-फ्रिज की ट्रे और कूलर को साफ करते रहें।
- घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
 
मच्छरों से कैसे बचाव करें
- सुबह-शाम पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
- घर के दरवाजे-खिड़कियों पर जाली लगवाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts