यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में मेरठ के अनुभव शर्मा बने जिला टॉपर 

 यूपी के टॉप दस में मेरठ के तीन होनहार छात्र शामिल हुए 

मेरठ। मंगलवार को घोषित माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। मेरठ में सरुरपुर केआर इंटर कॉलेज के अनुभव शर्मा ने इंटर में जिला टॉपर किया है। ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो शहर के स्कूलों से अच्छा रिजल्ट देहात के स्कूलों का आया है। देहात के बच्चों ने कमाल किया है। यूपी टॉप 10 में इंटर के रिजल्ट में मेरठ के 3 होनहारों का नाम शामिल है।

यूपी टॉप 10 में सातवें नंबर पर अनुभव शर्मा केआर इंटर कॉलेज सरुरपुर खुर्द से है। आठवें नंबर पर राजीव, जनता इंटर कॉलेज मसूरी और नवमें नंबर पर अलीशा, रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज मवाना का नाम आया है। तीनों की स्टूडेंट देहात से आते हैं।

इस साल भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट अन्य बोर्ड यानी CBSE और ICSC से पहले आ रहा है। परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in और https://upresults.nic.in पर लॉगिन कर देखा जा सकता है।

मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2022-23 में 10वीं में 5 लाख 98 हजार 167 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12वीं में 5 लाख 31 हजार 671 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनका परिणाम आज जारी होगा। इसमें मेरठ जिले के 86,765 छात्र भी शामिल हैं।


वही क्षेत्रीय कार्यालय वार रिजल्ट देखें तो वेस्ट यूपी का रिजल्ट बहुत अच्छा  है। मेरठ रीजनल ऑफिस ने 168.17 का स्कोर हासिल किया है। इंटर के रिजल्ट में टॉप 5 में मेरठ दूसरे नंबर पर है। हाईस्कूल में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय नंबर एक पर है।मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में आने वाले जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, शामली आदि।

यूपी के 5 रीजनल सेंटर में 12वीं का रिजल्ट

क्षेत्रीय कार्यालय-- ओवर ऑल रिजल्ट प्रतिशत

बरेली- 78.63

मेरठ- 77.06

प्रयागराज- 77.03

गोरखपुर- 73. 43

वाराणसी- 72.81

यूपी के 5 रीजनल सेंटर में 10वीं का रिजल्ट

क्षेत्रीय कार्यालय-- ओवर ऑल रिजल्ट प्रतिशत

मेरठ-91.11

गोरखपुर-90.87

प्रयागराज- 89.95

बरेली- 88.81

वाराणसी-88.34

यूपी के 5 रीजनल सेंटर का ओवरऑल रिजल्ट

क्षेत्रीय कार्यालय-- ओवर ऑल रिजल्ट प्रतिशत

मेरठ- 168.17

बरेली-167.44

प्रयागराज- 166.98

गोरखपुर- 164.03

वाराणसी- 161.15



No comments:

Post a Comment

Popular Posts