अतीक का बहनोई डॉक्टर  अखलाक को शासन ने किया संस्पेड 

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर्स को दी थी पनाह

 गुड्‌डू मुस्लिम-असद भी यहीं पर छिपे थे

मेरठ। सीएचसी  भावनपुर पर तैनात माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉक्टर  अखलाक को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। डॉक्टर एकलाख पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अतीक का कारोबार चलाने का भी आरोप है। वहीं,​ एसटीएफ  ने 1 अप्रैल को डॉ. एकलाख को गुड्डू मुस्लिम, असद समेत अन्य शूटर्स को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीएमओ अखिलेश मोहन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी।

बता दें प्रयागराज में सरेआम उमेश पाल की हत्या करने के बाद अतीक का बेटा असद, शूटर मुस्लिम गुड्डू और साबिर मेरठ आए थे। डॉ. अखलाक ने न सिर्फ शूटरों को पनाह दी, बल्कि उनकी आर्थिक मदद कर उमेश पाल की हत्या की साजिश भी रची थी।जांच में यह भी सामने आया कि उमेश पाल की हत्या के बाद दो शूटर डॉ. अखलाक घर आए थे। इससे पहले अक्सर शूटर अखलाक के घर रुकते रहते थे। 

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम का एक वीडियो सामने आया था। यह उमेश की हत्या के 9 दिन बाद यानी 5 मार्च का है। इसमें बमबाज गुड्‌डू अतीक अहमद के बहनोई एकलाख से गले मिलता नजर आया। यह सीसीटीवी फुटेज एसटीएफ को मेरठ में एकलाख के नौचंदी स्थित घर से मिला था।

मेरठ के नौचंदी इलाके के भवानीनगर में एकलाख के घर के बाहर लगे CCTV में एक शख्स काले रंग की टी-शर्ट और कैप में घर के अंदर आता दिखा था। कैप उतारने के बाद उसका चेहरा साफ दिखा, वो गुड्‌डू मुस्लिम था। वह घर के अंदर मौजूद एक बुजुर्ग महिला के पास बैठ जाता है।कुछ देर में घर की सीढ़ियों से नीली टी-शर्ट में एकलाख उतरता है। दोनों गले मिलते हैं। फिर कुछ मिनट वहीं पर बातचीत करते है। इसके बाद लॉबी से निकलकर दोनों एक कमरे में चले जाते है। जांच में पता चला था कि उमेश की हत्या के बाद बमबाज गुड्‌डू एकलाख के मेरठ स्थित घर में 2 दिन ठहरा था। जबकि अतीक का बेटा असद और 2 अन्य शूटर भी एकलाख के घर में रुके थे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts