लू के दौरान-कडी धूप में अनावश्यक घर से बाहर न जाएं 

 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचाव के उपाय जनहित में किये गये जारी-डीएम


मेरठ ।  हीटवेव (लू) के बढते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुये जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचाव के उपाय जनहित में जारी किये गये है। जिसमें बताया गया है के अनावश्यकघर से बाहर न  निकले, धूप में हल्के कपडे पहने ,पोष्टिक आहार खाकर बाहर निकले। 

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि हीटवेव (लू) के बढते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुये जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचाव के उपाय जनहित में जारी किये गये है।लू के दौरान-कडी धूप में अनावश्यक घर से बाहर न जाएं, धूप में ढीले और हल्के रंग के सूती कपडे पहन कर निकले, पौष्टिक आहार खाकर और पेय पदार्थ साथ रखकर ही घर से निकले, गर्मी में हल्का भोजन करें और उसमें कच्ची प्याज, सत्तू व दही जरूर शामिल करें, पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पन्ना, फलो के जूस, बेल का शर्बत एवं नारियल पानी का सेवन करते रहें, मौसमी फल जैसे-तरबूज, ककडी, खरबूजा, खीरा एवं संतरा का अधिक से अधिक सेवन करें, बच्चो को धूप में पार्क किये वाहन में अकेला न छोडे, कडी धूप में अत्याधिक शारीरिक श्रम करने से बचें एवं थोडे-थोडे अंतराल पर विश्राम लें तथा पशुओ को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पीने का पानी दें।

लू लगने पर-लू लगने पर व्यक्ति को छाया/पंखे/कूलर के सामने लिटाएं, शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर एवं पेट पर ठंडे पानी से गीला किया हुआ कपडा रखें, व्यक्ति को ओआरएस घोल, छाछ या शर्बत पिलाएं, यदि आराम न मिले तो उसे तुरंत नजदी के स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts