उन्नाव में गरजे मुख्यमंत्री सीएम योगी

 बोले- यूपी किसी की बपौती नहीं, अपराधी के लिए नहीं कोई जगह

उन्नाव।उन्नाव के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव से संबंधित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश किसी की बपौती नहीं है। हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा का भरोसा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी के लिए कोई जगह नहीं  है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 20 लाख नौजवानों को टेबलेट दे चुके हैं। 2017 के पहले हाथों में तमंचे होते थे, आज टेबलेट हैं। 2017 के पहले क्षेत्र में कूड़े का ढेर दिखता था, आज साफ-सफाई है। उन्होंने आगे कहा किपीएम सड़क योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हम लोग पेंशन देने का काम भी कर रहे हैं। उन्नाव में 359 करोड़ की सात परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं ।उन्होंने कहा कि विकास की योजना में कोई भेदभाव नहीं है। चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि दिल्ली - लखनऊ में जो पैसा आता है। उसके उपयोग से लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जा सके।
पीएम का विजन, यूपी का मिशन
उन्होंने आगे कहा कि पीएम का विजन, यूपी का मिशन है। आज गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे से आप छह घंटे में दिल्ली की दूरी तय कर लेंगे । जनता की सुविधा के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । विकास और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts