पीएम ने कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला
केरल को दी पहली वंदे भारत ट्रेन और वाटर मेट्रो की सौगातनई दिल्ली (एजेंसी)।
पीएम नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर हैं। पीएम ने अपने दौरे में प्रदेशवासियों को कई सौगातें दी। मोदी ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम ने देश की पहली वाटर मेट्रो का भी उद्घाटन किया। मोदी ने करीब 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
पीएम ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी। इस दौरान उनके साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर मौजूद रहे।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि केरल बहुत ही जागरूक, समझदार और शिक्षित लोगों का प्रदेश है। यहां के लोगों का सामर्थ्य, विनम्रता, परिश्रम उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाता है।


No comments:
Post a Comment