नामांकन स्थल बना जंग का अखाड़ा

आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी

मेरठ । साेमवार को नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट जंग का आखाडा बन गया। जब भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी आमने सामने आ गये। दोना  प्रत्याशियों के जमकर तू-तू मै- मै हुई। 

हुआ यू वार्ड नम्बर 78 भाजपा के प्रत्याशी संदीप गोयल उर्फ रेवडी थे। जबकि कांगेेस की और से प्रत्याशी  सुशील गोस्वामी थे। दोनो ही अपने -अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के लिए पहुंचे। भाजपा की ओर से संदीप रेवडी ने अपना नामांकन अधिकारियों के समक्ष दाखिल करा दिया। जब कांग्रेस के प्रत्याशी  सुशील गोस्वामी की नम्बर आया तो उस समय नामांकन का समय पूरा हो चुका था। इसी बीच दोनो प्रत्याशी आमने सामने आ गये। दोनो के बीच जमकर तू-तू मै-मै हुई।



 कांग्रेस प्रत्याशी  सुशील गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी संदीप रेवड़ी पर नामांकन कक्ष से बाहर निकालने का आरोप लगाया ।सुशील गोस्वामी का आरोप था किउन्हें  बाहर निकाला दिया। उसका फार्म छिन कर भाग गये । उन्हें फार्म नहीं भरने दिया गया। सुशील गोस्वामी ने कहा वह इस बारे में डीएम से शिकायत दर्ज कराएंगे। जबकि संदीप रेवडी का कहना था उनके लगए गये आरोप निराधार है। वह भी अपना नामांकन कराने के लिए गये  थे। उन्होंने कहा काग्रेस का प्रत्याशी नमांकन के निर्धारित समय के बाद पहुचा था। इस कारण से उनका नामांकन नहीं पाया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts