सीसीएसयू के भूगोल विभाग में पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 


मेरठ।
सीसीएसयू  के भूगोल विभाग के छात्र - छात्राओं ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विभाग में अध्ययनरत एम0ए0/एम0एस0सी0 प्रथम वर्ष एवम् द्वितीय वर्ष तथा बी0ए0/बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष के छात्र - छात्राओं ने अपनें विचार व्यक्त किये।

 कार्यक्रम में  पृथ्वी दिवस को मनानें का कारण पर्यावरण संरक्षण, भविष्य के लियें प्राकृतिक संसाधनों का सतत विकास इस प्रकार से किया जाय कि आने वाली पीढी भी इन प्राकृतिक संसाधनों का उपभोग कर सके। दूसरा पृथ्वी को बचानें के लिये पर्यावरण को बचाना अति आवश्यक है आदि विषयों पर विचार व्यक्त किये गये। इस कार्यक्रम में बी0ए0/बी0एस0सी0 आनर्स के छात्र - छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया गया। विभाग में रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलिज के भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे पौधा रोपण अभियान को सतत रूप से चलाये रखने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर डॉ0 शालू, डॉ. प्रवीन कुमार, करन वीरभान, कुमारी अदिति तथा विभाग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग की समन्वयक डॉ. दीपशिखा शर्मा जी के निर्देशन में किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts