भाजपा नेता ने बंद कराया एक हजार परिवार का रास्ता

कॉलोनी वासी करेंगे निकाय चुनाव का बहिष्कार, डीएम ने दिया आश्वासन

मेरठ। सत्ता की हनक के चलते  पल्लवपुरम स्थित एक कॉलोनी का रास्ता भाजपा नेता ने बंद करा दिया। विरोध करने पर कॉलोनी वासियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में कॉलोनी वासियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कार्यवाही नहीं की गई। इसी बात से आहत होकर कॉलोनी वासी बुधवार को डीएम दीपक मीणा से मिले। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।वहीं कॉलोनी वासियों ने  निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी हे। 

नेशनल हाईवे 58 स्थित पल्लवपुरम बी पॉकेट में डॉक्टर गुलाटी वाले रास्ते पर बनी कॉलोनी में करीब 1000 परिवार रहते हैं। उसी कॉलोनी में भाजपा के कद्दावर नेता अपना मकान बनवा रहे हैं। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य भी रही है। भाजपा नेता ने अपनी सहूलियत के हिसाब से कॉलोनी में अवैध रूप से गेट का निर्माण कराया और उसे बंद करा दिया। इस वजह से एक हजार परिवार का आना जाना बंद हो गया। उन्होंने विरोध किया तो भाजपा नेता ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी हैं।

एमडीए ने गेट को किया अवैध घोषित

कॉलोनी में रहने वाली कमलेश शर्मा ने बताया कि एमडीए द्वारा गेट को अवैध घोषित किया गया है। इसके बावजूद नगर निगम और एमडीए की टीम कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तर और आवास के चक्कर काट लिए हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका। यदि गेट नहीं तोड़ा गया तो कॉलोनी वासी निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts