योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास 

लखनऊ। योगी सरकार ने शिक्षा के ताल्लुक से बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार ने 11वीं और 12वीं यूपी बोर्ड के सैलेबस में बड़ी तबदीली की है। अब इन क्लासों के बच्चों को मुगल इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। यूपी सरकार का ये फैसला यूपी बोर्ड और CBSE बोर्ड दोनों के लिए लागू होगा। नए फैसले के बाद यूपी बोर्ड और CBSE बोर्ड ने अपने 2023-2024 के सैलेबस में तबदीली की है।

जारी किए गए आदेशों के मुताबिक इतिहास से कुछ पाठ हटाए गए हैं। किताब से मुगल दरबार वाला पाठ हटाया गया है, इसके अलावा 11वीं कक्षा की किताब से 'इस्लाम का उदय', 'औद्योगिक क्रांति', 'संस्कृतियों में टकराव' और 'समय की शुरूआत' पाठ हटाए गए हैं। इसके अलावा नागरिक शाष्त्र की किताब से 'शीत युद्ध' और 'अमेरिकी वर्चस्व' पाठ हटाया गया है।

NCERT से भी हटाए गए कई पाठ 

इसी तरह से NCERT ने शैक्षिक सत्र 2023-24 से 12वीं कक्षा की किताब भारतीय इतिहास के कुछ विषय-II से मुगल दरबार और शासक से जुड़े कुछ पाठ हटा दिए हैं, इससे पहले 'अकबरनामा', 'मुगल शासक और उनका साम्राज्य', 'शाही नौकरशाही', 'सूचना तथा साम्राज्य' और 'औपचारिक धर्म' के बारे में पढ़ाया जाया था।

लोकतंत्र से संबधित पाठ भी हठे

12वीं कक्षा की नागरिक शास्त्र की किताब से 'अमेरिकी वर्चस्व' और 'शीत युद्ध' से जुड़े पाठ को हटाया गया है। 12वीं कक्षा की स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से 'एक दल के प्रभुत्व का दौर और जन आंदोलनों का उदय' का पाठ हटा दिया गया है। कक्षा 10 की किताब से 'जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र और विविधता व लोकतंत्र की चुनौतियां' पाठ हटा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts