मेरठ पुलिस ने  फ्लेवर स्मैक सप्लाई करने वाला गैंग दबोचा

26 लाख का माल बरामद, स्कूल-कॉलेज के बाहर थे सक्रिय

मेरठ। रविवार को मेरठ पुलिस ने फ्लेवर स्मैक स्प्लाई करने वाले गैंग के दो सदस्यों को  गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 26 लाख का माल बरामद  किया है। पकडे गये  सदस्य स्कूल -कॉलेज के बाहर सक्रिय थे पुलिस गिरोह के उन सदस्यों की तलाश में जुट गयी है। जो इस कारोबार से जुडे है।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने पैदल जा रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए और फरार होने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर दबोच लिया। उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक और अन्य पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र वहीद निवासी लक्खीपुरा और सरफराज पुत्र अब्दुल अजीज निवासी उच्च सदीक नगर लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया पकडे गये आरोपी  छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों से स्मैक लेकर आते थे। वे मेरठ में आकर स्मैक में केमिकल मिलाकर उसे फ्लेवर्ड स्मैक बनाने के साथ उसकी क्षमता बढ़ाते थे। आरोपी ने बताया कि मेरठ में फ्लेवर्ड स्मैक की डिमांड बढ़ गई। इन्हीं वजह से कमाई भी ज्यादा होती हैं।

मेरठ में गैंग स्कूल कॉलेज के आसपास सक्रिय रहता है। पुलिस ने बताया कि गैंग में कई लोग काम कर रहे हैं। जिनकी अलग-अलग क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है। उन लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। जिनकी धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

 आरोपियों से ये माल हुआ बरामद 

 पकडे गये आरोपियों के पास से 26 लाख की स्मैक, एक किलो पैरासीटिमोल कट, 250 एमएल स्मैक के नशे में प्रयुक्त केमिकल, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक सिल्वर, दो मोबाइल, नौ हजार की नकदी बरामद हुई। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts