यूपी के 17 निगमों को खिलेगा कमल - केशव प्रसाद मौर्य 

बोले सपा मतलब साफ,  यूपी की जनता साइकिल का पंचर जोडने के मूड में नहीं 

2024 के चुनाव में यूपी में 80  सीटों और देश में 400  सीटों के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य 

 मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , मेयर पद के दावेदारों की ली थाह 

मेरठ। रविवार को मेरठ पहुंची प्रदेश के डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा है । नगर निकाय चुनाव में प्रदेश के 17निगमों में कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में अस्सी सीटों पर कमल  खिलाएगी। देश में भाजपा 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि सपा का मतलब साफ है। उन्होंने कहा जनता अब साइकिल के पंचर केा जोडने के मूड में नहीं है। उन्होने कहा  कि अखिलेश केा जो दलित प्रेम  दिख् रहा है। अगर वह सत्ता में रहते हुए दिखाते तो अच्छा लगता। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास को छिपाया गया। अब 12 वीं में सच को पढाने की तैयारी है।  

मेरठ के  विकास पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा  कि मेरठ  का विकास काफी तेजी से बढ रहा है। इसका उदाहरण पीएम भी दे चुके है। 

अपराधिक घटनाओं पर बोलते हुए कहा कि जिन घटनाओं को संबधित थानेदारों न खोलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दे  दिये गये है। उन्होंने कहा कि जितना विकास अब हुआ है। उतना 60 साल में नहीं भी नहीं भी नहीं हुआ।  सरकार प्रयास  कि भ्रष्टचार पूरी तरह समाप्त हो। इसके  लिए प्रयास  किये जा रहे है। उन्होने कहा कि समीक्षा बैठक् में जो मुददे जन्प्रतिनिधियों ने उठाए है। उन पर कडाई से अमल करने के निर्देश  दिये गये है। 

 गौंवश पर बाेलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा  कि सरकार इस पूरी गंभीर है। उन्होने कि खेतो में आवारा पशु न घुस सके इसके  लिए दिशा निर्देश  दिए गये है। 

इससे पूर्व  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मेरठ के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागपत रोड स्थित कार्यालय पर निकाय चुनाव को लेकर मेयर व पार्षद पदों के दावेदारों की थाह ली। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े तीन बजे परतापुर हवाई पट्टी पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वह बागपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हुए। जहां पर पदाधिकारियों, कोर ग्रुप व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। निकाय चुनाव के अंतिम आरक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री के दौरे को खास माना जा रहा है। निकाय चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों संग प्रत्याशी को लेकर भी मंथन  किया गया ।  घंटे भर चलने वाली इस बैठक के बाद वह मंडलायुक्त कार्यालय में विभागों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने के रवाना हो गये। मंडलायुक्त कार्यालय में विभागों की समीक्षा कर रहे है। िजसमें सांसद राजेन्द्र अगव्राल ,राज्य मेंत्री दिनेश खटीक, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी वी ,  डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सजवाण आदि मौजूद है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts