नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए पांच इनामी नक्सली
चतरा (एजेंसी)। झारखंड के चतरा में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए इन नक्सलियों पर पांच से 25 लाख तक रुपए का ईनाम रखा गया था। मारे गए नक्सलियों में एक बिहार और अन्य झारखंड के रहने वाले थे। मारे गए नक्सलियों के कबजे से 2एके 47 बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो शीर्ष कमांडर सहित 5 सदस्यों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में गौतम पासवान और चार्ली शामिल हैं। इन दोनों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इसके अलावा अन्य तीन नक्सलियों की पहचान नंदू, अमर गंझु और संजी भुईयान के तौर पर हुई है। इन तीनों पर भी पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम रखा गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts