परतापुर के सोलाना गांव में साइड न देने  पर बुग्गी चालक की गोली मार कर हत्या 

हत्यारोपी ने मृतक के परिजनों को घर में घुसकर लाठी डंडो से पीटा , आरोपी फरार 

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के सोलाना गांव में बीती रात बुग्गी चालक को रास्ते में खडे युवक से साइड मांगना मंहगा पड गया। सडक के बीच खडे युवक ने बुग्गी चालक को गोली मार दी। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो  गयी। वही आरोपी का गुस्सा इस पर शांत नहीं हुआ उनसे मृतक के परिजनों को घर घुसकर लाठी डडों से पीटा । घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गयी। वही मृतक के परिजनों की ओर से चार को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपी के परिजनों को उठा लिया है। 

घटना रविवार रात आठ बजे की है।  सोलाना निवासी आमिर पुत्र इसरार बुग्गी में भूसा लेकर लोट रहा था। गांव के चौराहे तक पहुंचा तो सड़क पर आफाक पुत्र मारुफ खड़ा था। आमिर ने आफाक से साइड मांगी। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। बहस बढ़कर गाली गलौज में बदल गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। आमिर अपने घर आ गया। आमिर ने घर पर पिता और भाई मोहसिन को सारी घटना बताई। थोड़ी देर बाद आफाक अपने साथ शाहरुख और कुछ गुंडे लेकर आमिर के घर पहुंचा। आमिर के साथ मारपीट कर दी। आमिर पर तमंचे से 2 फायर कर दिए। एक गोली आमिर के सिर ओर दूसरी गोली उसके पेट में लगी। आमिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।बेटे को पिटता देख तुरंत आमिर के पिता इसरार उस ओर दौड़े तो हमलावरों ने आमिर के पिता से भी मारपीट शुरू कर दी। हथौड़े डंडों से बुरी तरह पीटकर लहुलुहान कर दिया। तभी आमिर का छोटा भाई अयान भी दौड़ता आया। हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा और उसकी टांग तोड़ दी। छोटी बहन नविशा को भी बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने मृतक के घर पर पूरी गुंडागर्दी दिखाई।गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह पुलिस को गोली चलने की सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर आकर बचाव करती तब तक हमलावर फरार हो गए। अचानक हुए हमले से गांव में दहशत फैल गई। वहीं आमिर का पूरा परिवार खून से लथपथ चोटिल पड़ा था। घर में एक तरफ आमिर का खून से सना शव पड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी तो आरोपी घर से फरार मिले। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वही पुलिस घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई है।मृतक आमिर चार भाई हैं और परिवार में आमिर सबसे बड़ा था। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। आमिर किसान परिवार से ताल्लुक रखता हैं और परिवार खेती बाड़ी करके पेट पालता है।

ग्रामीणों की मांने तो उनका कहना है  कि आमिर और आफाक के बीच लॉकडाउन से ही तनातनी चल रही थी। दोनों की लॉकडाउन में किसी बात पर मामूली कहासुनी हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे से रंजिश रखते थे। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। आज वही पुरानी रंजिश ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया।

मौके पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सहित एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह, सीओ ब्रहमपुरी शुचिता सिंह और इंस्पेक्टर रामफल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। मृतक आमिर के परिवार की महिलाओं ने एसएसपी से कहा कि आफाक का पूरा परिवार बवाली है। इसके चाचा अफजाल गांव के पूर्व प्रधान थे और कई बार गांव में हुए बवाल में पुलिस ने कार्यवाही की थी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिवार ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts