बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल 

 पुलिस के सामने पिकअप चालक की पिटाई 
मेरठ।    थानालिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित हापुड़ अड्डा चौराहे पर पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को मामूली सी टक्कर मार दी। बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी।घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी चालक की पिटाई होते देखते रहे। सूचना मिलने पर इस्लामाबाद चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप चालक को हिरासत में लेते हुए लिसाड़ी गेट थाना ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

घटना हापुड़ अड्डा चौराहे की है पिकअप गाड़ी ने  हरिनगर निवासी बाइक सवार शहजाद को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार के पैर में चोट लग गई, देखते देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया, मामले की जानकारी मिलने पर इस्लामाबाद चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल शहजाद को उपचार के लिए भेजकर पिकअप चालक को थाने ले आई।इस दौरान पुलिस पूछताछ में पिकअप के चालक ने अपना नाम विशाल बताया। चालक का कहना था कि वह दिल्ली से पिकअप में माल लेकर मेरठ आया था। जल्दबाज़ी के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते गाड़ी बाइक सवार के पैर पर चढ़ गईं।वहीं पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामूली सी साइड लगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान राहगीरों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। और पिकअप का शीशा तोड़ दिया आरोपियों के बारे में जानकारी दी जा रही है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts