कोरोनाः 32 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या

 बीते 24 घंटे में मिले पांच हजार से ज्यादा नए संक्रमित
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आलम ये है कि अब एक्टिव केस यानी ऐसे मरीजों की संख्या 32 हजार के पार हो गई है, जिनका अभी इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 32 हजार 814 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बीच, 5,357 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 11 मरीजों की मौत भी हो गई।  
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को देशभर में 11 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इनमें तीन गुजरात, दो हिमाचल प्रदेश के संक्रमित थे। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और केरल के एक-एक संक्रमित ने जान गंवा दी।
तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य किया
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा, केरल और पुडुचेरी ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts