विश्व क्षयरोग दिवस आज, रैली निकालकर लोगों को करेंगे जागरूक

जनपद में 25 मार्च को ग्राम स्तर पर होंगे जन जागरूकता परक कार्यक्रम

बुलंदशहर, 23 मार्च, 2023। जनपद में विश्व क्षयरोग दिवस गुरुवार मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। विश्व क्षय रोग दिवस के आयोजन का उद्देश्य क्षय रोग से स्वास्थ्य, समाज और अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी के प्रसार की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को तेज करना है। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा.  हेमंत रस्तोगी ने बताया - विश्व क्षय रोग दिवस के आयोजन के संबंध में शासन से गाइडलाइन प्राप्त हो गई है। हर वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस की थीम यस वी कैन एंड टीबी (हां हम टीबी को खत्म कर सकते हैं)  रखी गई है।

जिला क्षयरोग अधिकारी डा. हेमंत रस्तोगी ने बताया- शासन की गाइडलाइन के अनुसार शुक्रवार (24 मार्च) को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाएगा। जनपद में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई हैं। तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक स्कूल के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। उसी क्रम में रोटरी क्लब एंड फ्रेंड की ओर से जिलाधिकारी 26 टीबी मरीजों को पोषण किट का प्रदान करेंगे। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया जनपद में गुरुवार को जनजागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जन- जन तक जानकारी पहुंचाई जा सके। 25 मार्च को समस्त जनपद में टीबी फ्री पंचायत आयोजित की जाएंगी। ग्राम स्तर पर सामुदायिक बैठकों, नुक्कड़ नाटकों और मनोरंजक कार्यक्रमों के आयोजन के सहारे टीबी मुक्त भारत के लिए जन-जन तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts